बरेली: पुलिस ने 25 हजार का इनामी 300 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। थाना सिरौली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कई सालों से फरार चल रहा इनामी अपराधी को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधी टॉप 10 में शामिल है और उसके ऊपर 25 हजार का इनाम रखा गया था। बता दें अपराधी बहुत समय से गौकशी और अन्य कई …
बरेली, अमृत विचार। थाना सिरौली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कई सालों से फरार चल रहा इनामी अपराधी को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधी टॉप 10 में शामिल है और उसके ऊपर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

बता दें अपराधी बहुत समय से गौकशी और अन्य कई घटनाओं को कई बार अंजाम दे चुका है। पुलिस पर दो बार जान से मारने की नियत से हमला भी कर चुका है। अपराधी को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर शिवपुरी पैठ बाजार से गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद पर बोले मेयर, कही ये बड़ी बात…
