बाजपुर: पीआरडी जवान से सहकर्मियों ने की मारपीट, वजह हैरान करने वाली
बाजपुर, अमृत विचार। बाजपुर ब्लॉक में ड्यूटी पर आ रहे ग्राम गनेशपुर निवासी पीआरडी जवान ज्ञानचंद पुत्र वीर सिंह ने अपने ही साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार को वह घर से ड्यूटी पर आ रहा था। इसी बीच सुबह ग्राम केलाबंदवारी निवासी नंदराम पुत्र धन सिंह, मोहल्ला केशवनगर बाजपुर …
बाजपुर, अमृत विचार। बाजपुर ब्लॉक में ड्यूटी पर आ रहे ग्राम गनेशपुर निवासी पीआरडी जवान ज्ञानचंद पुत्र वीर सिंह ने अपने ही साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार को वह घर से ड्यूटी पर आ रहा था। इसी बीच सुबह ग्राम केलाबंदवारी निवासी नंदराम पुत्र धन सिंह, मोहल्ला केशवनगर बाजपुर निवासी शमी अहमद पुत्र अहमद नबी व ब्लॉक के पीछे गदरपुर निवासी तरुण शर्मा पुत्र स्व. उमेश शर्मा ने ग्राम पंचायत गुमसानी में उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।
ज्ञानचंद के अनुसार, आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पीआरडी में भर्ती हुए हैं जिसकी उसने शिकायत की थी और उसकी जांच चल रही है। इस बात लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते हैं तथा आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
आरोपी तरुण ने जान से मारने की नियत से उसे अपने वाहन से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दाहिने हाथ व दाहिने पैर की अंगुलियों में फैक्चर हो गया है। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों व राहगीरों ने बमुश्किल हमलावरों से उसे बचाया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
