हरदोई: डीपी एक्ट के मामले के मुख्य अभियुक्त को पाली पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली थाना पुलिस ने डीपी एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद युवती ने रामगंगा नदी में कूदकर जान दे दी थी। बीती 9 जून को पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव निवासी रामवीर ने थाने में दी तहरीर में …

हरदोई। पाली थाना पुलिस ने डीपी एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद युवती ने रामगंगा नदी में कूदकर जान दे दी थी। बीती 9 जून को पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव निवासी रामवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसकी पुत्री सीतू का विवाह जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना अंतर्गत भौंती गांव निवासी रामू पुत्र ओमवीर के साथ तय हुआ था और उसने विवाह की सारी तैयारियां शुरू कर दी थी।

अचानक रामू और उसके परिजनों ने दहेज की मांग कर दी अन्यथा की स्थिति में विवाह न करने की भी धमकी दी। उसने रामू और उसके परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की पर वह दहेज की मांग पर अडे रहे। जिससे क्षुब्ध होकर उसकी पुत्री शीतू ने रामगंगा नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने सीतू के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था।

पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी, शनिवार सुबह को रूपापुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र मिश्रा ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ डीपी एक्ट के मामले के मुख्य अभियुक्त रामू पुत्र ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त रामू को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: जेल अधीक्षक की पहल पर महिला बंदियों को मिलीं साड़ियां, बच्चों को नए कपड़े

संबंधित समाचार