भारत में मंकीपॉक्स का मंडरा रहा खतरा, केरल के बाद अब बिजयवाड़ा में दिखे लक्षण
बिजयवाड़ा। यूरोपीय देशों में चिंता का कारण बना मंकीपॉक्स वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। केरल के कोल्लम जिले में देश में पहले मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि की गई है। भारत में अब तक यह मंकीपॉक्स का पहला केस है। वहीं अब विजयवाड़ा में भी एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण …
बिजयवाड़ा। यूरोपीय देशों में चिंता का कारण बना मंकीपॉक्स वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। केरल के कोल्लम जिले में देश में पहले मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि की गई है। भारत में अब तक यह मंकीपॉक्स का पहला केस है। वहीं अब विजयवाड़ा में भी एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं।
आंध्र प्रदेश के बिजयवाड़ा के जीजीएच अस्पताल के अधीक्षक एन राव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण वाले बच्चे को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके रक्त के नमूने पुणे भेजे गए और रिपोर्ट का इंतजार है। बच्चे के परिवार को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। बच्चे का परिवार हाल ही में सऊदी अरब के दौरे से भारत लौटा था।
यह भी पढ़ें- शरद पवार ने किया ऐलान- मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
