हल्द्वानी: बनभूलपुरा में किशोरी से दुष्कर्म, भाभी पर संगीन आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रिश्ते की भाभी ने भतीजी का दुष्कर्म करा दिया और आरोप है कि ये काम उसने पैसे लेकर किया। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के घर के पास रहने वाले एक महिला पर लगा है। तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा पुलिस ने महिला व दूसरे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रिश्ते की भाभी ने भतीजी का दुष्कर्म करा दिया और आरोप है कि ये काम उसने पैसे लेकर किया। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के घर के पास रहने वाले एक महिला पर लगा है। तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा पुलिस ने महिला व दूसरे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को एक दिन पहले पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो किशोरी ने परिजनों को बताया। पूछने पर किशोरी ने बताया उससे सभी आवाक रह गए। किशोरी ने बताया कि रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला उसे एक बार घुमाने ले गई। जहां एक युवक ने उसके जबरदस्ती की और इसके एवज में उक्त युवक ने भाभी को दो हजार रुपए दिए। भाभी उसे दोबारा भी ले गई और युवक ने फिर उसके साथ जबरदस्ती की और इस बार भी युवक ने उसे दो हजार रुपए दिए।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा कि उसके घर के सामने उनका एक देवर रहता है, जिसकी पत्नी ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म कराया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार