बिजनौर: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का 100 फीसदी रहा सेंट मैरिज का परिणाम
बिजनौर, अमृत विचार। रविवार को आईसीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिसमें सेंट मैरिज, हल्दौर के विद्यार्थी आयुष पाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 के शैली पाल ने 95.प्रतिशत, ओजस्वी मारवाड़ी ने 95 प्रतिशत,तथा इशिका …
बिजनौर, अमृत विचार। रविवार को आईसीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिसमें सेंट मैरिज, हल्दौर के विद्यार्थी आयुष पाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा।
कक्षा 10 के शैली पाल ने 95.प्रतिशत, ओजस्वी मारवाड़ी ने 95 प्रतिशत,तथा इशिका चौहान ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक सिस्टर टेरेसा मार्टिन ने सभी विद्यार्थियों को उत्तम अंक प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्य सिस्टर लीना ने अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। सिस्टर लिमी एवं सिस्टर सोमी ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
साथ ही जीवन की पहली सीढ़ी कक्षा 10 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लेने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने आपस में एक – दूसरे को बधाइयां देना शुरू कर दिया। जहां अध्यापक जन ने उन्हें उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी, वहीं विद्यार्थी जन भी अपने अध्यापकों का आभार व्यक्त करने से ना चूके। इस अवसर पर सिस्टर टेरेसा मार्टिन तथा सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।
नगीना में आईसीएसई 10वीं के परीक्षा में आन्या वर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया। जबकि वंश राजपूत ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा अमोल सचदेवा व मेधा शर्मा ने संयुक्त रूप से 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया। प्रिंसिपल फादर बीनो ने बताया कि 10वीं में 122 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कालेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कॉलेज टॉप करने वाली छात्रा आन्या वर्मा ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग करना चाहती है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ग्रामीणों ने चोरों को दी तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर लात-घुसों से जमकर पीटा
