बरेली: हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू, 27 तक आएगी आखिरी फ्लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू हो चुकी है। रविवार देर रात बरेली के हज यात्रियों की फ्लाइट जद्दा से लखनऊ पहुंच गई। 27 जुलाई तक हज यात्रियों की वापसी की सिलसिला जारी रहेगा। बरेली हज सेवा समिति के हाजियों का स्वागत करेगी। आजमीन के लिए उमराह वीजा भी सऊदी अरब सरकार …

बरेली, अमृत विचार। हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू हो चुकी है। रविवार देर रात बरेली के हज यात्रियों की फ्लाइट जद्दा से लखनऊ पहुंच गई। 27 जुलाई तक हज यात्रियों की वापसी की सिलसिला जारी रहेगा। बरेली हज सेवा समिति के हाजियों का स्वागत करेगी। आजमीन के लिए उमराह वीजा भी सऊदी अरब सरकार ने शुरू कर दिया है।

हाजियों की सेवा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया व यूपी हज कमेटी ने बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी को हजयात्री छाता भेजकर सम्मानित किया। यूपी हज कमेटी के हाजी असलम खान ने यहां पहुंचकर हजयात्री छाता पम्मी खान वारसी को सौंपा।

यह भी पढ़ें- बरेली: अफसर आराम से सो रहे, उपभोक्ता बिजली कटौती से रो रहे

संबंधित समाचार