रायबरेली : तेज रफ्तार कार ने दो बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाईक में टक्कर दी । जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है । जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए है। सतांव क्षेत्र के गांव पूरे बाजपेई मजरे केलौली गाँव निवासी श्वेत कुमार(23 वर्ष ) …

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाईक में टक्कर दी । जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है । जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए है।

सतांव क्षेत्र के गांव पूरे बाजपेई मजरे केलौली गाँव निवासी श्वेत कुमार(23 वर्ष ) पुत्र बिन्दादीन अपने साले अनिल कुमार निवासी नरौका थाना भदोखर के साथ बाइक से रायबरेली जा रहा था। रास्ते में बाजपेई पुर मोड़ के पास वह जैसे ही हाइवे पर चढ़ा, सामने से आ रही कार ने तेज टक्कर मार दी। इस घटना में श्वेत कुमार की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल अनिल का इलाज चल रहा है।

उधर टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। जिससे इस बाइक पर सवार तीन लोग मनोज , गोमती, ऊषा निवासी तलफाहार गम्भीर रूप से घायल हो गई। उधर कार सवार शहर कोतवाली के शक्तिनगर निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी , एडवोकेट रमेश श्रीवास्तव भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

यह भी पढ़ें –रुद्रपुर: आयरलैंड में जिले के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, मंदीप ने स्वर्ण, चिराग ने रजत, मनोज ने झटका कांस्य

संबंधित समाचार