बागेश्वर: पोस्ट आफिस में गंगा जल की नहीं हो पा रही बिक्री
बागेश्वर, अमृत विचार। श्रावण माह में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पोस्ट आफिस से गंगा जल बिक्री की योजना अपेक्षा के अनुरूप नहीं चल पा रही है। पोस्टआफिस भी इस योजना का प्रचार-प्रसार नहीं कर पा रहा है। गंगा जल के महत्व और खूबियों को देखते हुए प्रदेश के सभी पोस्ट आफिस में गंगाजल आपके …
बागेश्वर, अमृत विचार। श्रावण माह में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पोस्ट आफिस से गंगा जल बिक्री की योजना अपेक्षा के अनुरूप नहीं चल पा रही है। पोस्टआफिस भी इस योजना का प्रचार-प्रसार नहीं कर पा रहा है।
गंगा जल के महत्व और खूबियों को देखते हुए प्रदेश के सभी पोस्ट आफिस में गंगाजल आपके द्वार योजना के तहत सावन माह में गंगा जल को बिक्री के लिए रखने का निर्णय लिया गया था।
पहले पहले इस योजना का प्रचार प्रसार किया गया तो इसकी कुछ अपेक्षित बिक्री हुई परंतु अब यह योजना अपेक्षा के अनुरूप सफल नहीं हो पा रही है। बता दें कि वर्ष 2016 में गंगा जल वितरण की विशेष योजना प्रारंभ की गई थी। योजना के तहत पोस्ट आफिस में 250 मिली की शीशी बिक्री के लिए उपलब्ध कराई।
परंतु कुछ समय तक योजना का प्रचार प्रसार हुआ तो गंगा जल की बिक्री भी हुई परंतु पिछले कुछ सालों से इसकी बिक्री बहुत कम हो गई है।
योजना का प्रचार प्रसार भी है कारण
बागेश्वर। पोस्ट आफिस में गंगा जल की बिक्री प्रारंभ में अपेक्षा के अनुरूप रही परंतु योजना का नियमित प्रचार प्रसार न होना भी इसकी बिक्री का प्रमुख कारण है। निरंतर प्रचार प्रसार न होने से कई लोगों को इसकी याद तक नहीं रहती है। पोस्टआफिस के आसपास कहीं पर आकर्षक अक्षरों में गंगा जल की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा जनपद में सरयू नदी के होना भी गंगा जल की कम बिक्री का कारण है क्योंकि सरयू जल का महत्व भी गंगा जल के बराबर माना जाता है।
पोस्टआफिस में 5 फरवरी 2020 से 10 बोतलों की बिक्री हुई है। बागेश्वर की बागनाथ भूमि को कुमाऊं की काशी का महत्व है तथा सरयू के जल का भी महत्व गंगा जल की भांति माना जाता है। यह भी जल की कम बिक्री का कारण हो सकता है।पोस्टआफिस अपने स्तर से योजना का प्रचार प्रसार करता रहता है।
