पीलीभीत: बरेली के युवक को गोली मारकर लूटा मोबाइल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने बरेली के युवक को गोली मारकर मोबाइल लूट लिया। घटना करने के बाद आरोपी भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। मामले की पड़ताल की जा रही है। दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर हड़कंप मचा रहा। बरेली जिले के थाना क्योलड़िया …

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने बरेली के युवक को गोली मारकर मोबाइल लूट लिया। घटना करने के बाद आरोपी भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। मामले की पड़ताल की जा रही है। दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर हड़कंप मचा रहा।

बरेली जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गुलड़हाई गांव निवासी सूरज दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दो दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। सोमवार को वह साइकिल से बरखेड़ा आ रहा था। इस बीच कस्बे के नजदीक एक कच्चे मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इसके बाद उसका मोबाइल लूटकर भाग गए।

लहूलुहान हालत में युवक के पड़े होने पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भर्ती करा दिया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रेम-प्रसंग के चलते मौसेरे भाई-बहन ने खाया जहर, हालत गंभीर

 

संबंधित समाचार