महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा, मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव की है। अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही …

नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव की है। अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढांचा गिरने से मकान में रहने वालों में से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और घटना में आई चोट के इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल में भेजा गया है। भाषा सुरभि प्रशांत

यह भी पढ़ें- आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज