अमरोहा : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश घायल, सिपाही के हाथ में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से बाइक, असलहा और खोखे बरामद किए हैं। जानकारी मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे ने भी …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से बाइक, असलहा और खोखे बरामद किए हैं। जानकारी मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

सोमवार की देर रात्रि पुलिस चैंकिग कर रही थी। इस दौरान थाना सैदनगली पुलिस टीम ने ढबारसी रोड पर बाइक सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। इस दौरान अभियुक्त बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन कुआडाली चौराहे से सकतपुर रोड पर कच्चे रास्ते में जाने पर बाइक सवार गिर गया और पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया। जिसमें पीछा कर रही टीम के सदस्य सिपाही अखिलेश घायल हो गया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए युवक के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अभियुक्त की पहचान मौहम्मद उमर उर्फ गटुवा पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी ग्राम कालाखेडा थाना हसनपुर के रूप में हुई। घायल सिपाही व अभियुक्त को तत्काल व्यवस्था कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के पास से तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे व एक मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त मौहम्मद उमर पर 2018 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये इनाम की भी घोषणा की थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, सलीम अली, राहुल ढाका के अलावा क्राइम टीम से उपनिरिीक्षक संजय कुमार, बिजेन्द्र मलिक, संदीप चौधरी, हेडकांस्टेबल गौरव शर्मा, कांस्टेबल योगेश तोमर, अरविंद शर्मा, विजय शर्मा, लवी चौधरी, कमल, आशीष, राकेश कुमार मौजूद रहे।

पुलिस को संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया और पुलिस जब आगे बढ़ी तो फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसकी पहचान मोहम्मद उमर उर्फ गटुवा के रूप में की। इस पर एक लाख का इनाम है, पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। -आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें:- लखनऊ LULU Mall में नमाज पढ़ने वालों पर प्रशासन का एक्शन, हिरासत में लिए गए चार युवक

संबंधित समाचार