बहराइच: पीएम शहरी आवास योजना के 65 लाभार्थियों पर दर्ज होगा मुकदमा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण का बजट पहुंच गया है। लेकिन अभी तक आवास का निर्माण नहीं शुरू कराया गया है। इससे जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने नानपारा और रिसिया के 65 लाभार्थियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पीएम आवास योजना शहरी का आवास निर्माण …

बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण का बजट पहुंच गया है। लेकिन अभी तक आवास का निर्माण नहीं शुरू कराया गया है। इससे जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने नानपारा और रिसिया के 65 लाभार्थियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पीएम आवास योजना शहरी का आवास निर्माण न करानेे वाले लाभर्थियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

परियोजना अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच व नानपारा तथा नगर पंचायत जरवल, रिसिया व पयागपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत चयनित 10350 लाभार्थियो के खाते में रू. 50,000 प्रत्येक लाभार्थी की दर से प्रथम किश्त, 8473 लाभार्थियों के खाते में रू. 1,50,000 प्रत्येक लाभार्थी की दर से द्वितीय किश्त तथा 6553 लाभार्थियो के खाते में तृतीय किश्त के रूप में प्रति लाभार्थी की दर से रू. 50-50 हज़ार की धनराशि भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पीएम आवास (शहरी) अन्तर्गत लाभार्थियों के खाते में भेजी गयी धनराशि नगर पालिका परिषद नानपारा के 33 व नगर पंचायत रिसिया के 32 ऐसे लाभार्थी हैं जो धनराशि प्राप्त होने के बावजूद आवास का निर्माण नहीं करा रहे है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये है कि ऐसे लाभार्थी तत्काल अपने आवासों का निर्माण शुरू कर दें। साथ ही पूर्ण आवासों के लाभार्थी तत्काल अपने आवासों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आवास निर्माण पूरा न होने कर लाभार्थी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : भाजपा नेता के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

संबंधित समाचार