बाजपुर: बरहैनी वन रेंज अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत बरहैनी वन रेंज अधिकारी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में जंगल क्षेत्र के आसपास बसे गांवों के व्यक्तियों ने वनाधिकारी के संरक्षण में कीमती वन संपदा का अवैध दोहन होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री को शिकायती …

बाजपुर, अमृत विचार। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत बरहैनी वन रेंज अधिकारी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में जंगल क्षेत्र के आसपास बसे गांवों के व्यक्तियों ने वनाधिकारी के संरक्षण में कीमती वन संपदा का अवैध दोहन होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम हरसान निवासी महेंद्र सिंह पिलखवाल व तारा सिंह जेठा ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग बरहैनी में तैनात वन रेंजर पर सुविधा शुल्क लेकर सरेआम वन संपदा का दोहन कराने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी डीएफओ को भी दी थी, लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार की सार्थक कार्रवाई करने के बजाय आरोपित अधिकारी को संरक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की वन संपदा का ऐसे ही दोहन होता रहा तो यहां के जंगल वीरान हो जाएंगे।

आरोप है कि उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने वनाधिकारी की कुछ आडियो व वीडियो क्लीपिंग उनके पास सुरक्षित होने की बात कही है। कहां की जांच होने पर यह क्लीपिंग उपलब्ध कराई जा सकती है।

शिकायतकर्ता प्लाट-7 में कार्य कर रहे थे। वहां से अवैध दोहन करना चाहते थे। जानकारी होने पर इन्हें रोका गया तो उनकी झूठी शिकायत कर रहे हैं। मैं हर जांच को तैयार हूं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका है । -रुप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी, बरहैनी

संबंधित समाचार