हल्द्वानी: आपदा में परिवहन विभाग के वाहन करेंगे रेस्क्यू कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन ने आपदा से बचाव में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को आपदा में रेस्क्यू के वक्त वाहनों को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन ने आपदा से बचाव में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों को आपदा में रेस्क्यू के वक्त वाहनों को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

बरसात में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थिति रहती है। ऐसे में आने-जाने वाले यात्रियों के आपदा में जन-हानि का खतरा बढ़ जाता है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को सभी परिवहन अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली गई।

इसमें अधिकारियों को आपदा में इस्तेमाल होने वाले सभी 107 जेसीबी की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट लगातार विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं मौके पर जरुरत पड़ने पर मैनपावर उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। सभी जिलों के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी समय-समय पर सड़कों की रिपोर्ट परिवहन विभाग को सौंपने को कहा गया है। इसके साथ ही आपदा में रेस्क्यू के लिए तत्काल वाहन भेजने को कहा गया है।

संबंधित समाचार