रामपुर : पैमाइश करने गई टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक, हाथापाई का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। हाइवे की भूमि की पांचवी बार पैमाइश करने पहुंचे हाइवे कर्मचारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की जमकर नोंकझोंक हुई। साथ बात हाथापाई तक बात पहुंचने पर पुलिस ने मौकें पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। मंगलवार को दोपहर एनएचएआई और प्रशासनिक कर्मचारियों की एक टीम हेड इंजीनियर तुषार गुप्ता के …

बिलासपुर, अमृत विचार। हाइवे की भूमि की पांचवी बार पैमाइश करने पहुंचे हाइवे कर्मचारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की जमकर नोंकझोंक हुई। साथ बात हाथापाई तक बात पहुंचने पर पुलिस ने मौकें पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया।

मंगलवार को दोपहर एनएचएआई और प्रशासनिक कर्मचारियों की एक टीम हेड इंजीनियर तुषार गुप्ता के नेतृत्व में गांव में पहुंची। टीम ने जैसे ही फीता डालकर पैमाइश शुरू की तो ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरूकर दिया। मौके पर भारी भीड़ लग गई ग्रामीणों ने हाय हाय के नारे लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के चौराहे को तोड़कर एनएचएआई अपनी जमीन पूर्व में ही कब्जा मुक्त करवा चुका है। इसके एवज में उन्हें मुआवजा भी मिल चुका है।लेकिन,अब भूमाफिया के कहने पर विभागीय कर्मचारी फिर से पैमाईश करने आ गए।

बताया कि कर्मचारी पहले पांच बार पैमाइश करके जा चुके हैं। उनकी पैमाईश के बाद ही ग्रामीणों ने अपने-अपने मकान तथा अपनी-अपनी दुकानों का निर्माण किया था, लेकिन,अब भूमाफिया के इशारे पर विभाग वाले इसी निर्माण को अवैध बता रहें है। अपने द्वारा की गई पूर्व में की सभी पैमाईशों को विभाग गलत ठहराने में लगा हुआ। जबकि सभी लोगों ने उनसे पूछकर ही निर्माण किया था। आरोप लगाया कि भूमाफियाओं की जमीन कुछ दुकानों के पीछे मौजूद है।अधिकारियों से सांठगांठ करके अब वह आगे की सभी भूमियों को अवैध दिखाकर तोड़ने का प्रयास कर रहें हैं।

जिन लोगों को मुआवजे मिले हुए हैं,उन्होंने अभी तक खाली नही किया मार्किंग कर दी गई है टीम द्वारा जिन्हें एक साप्तह का समय देकर नोटिस थमाए गए है,एसडीएम ने बताया अगर इन लोगों के पास कोई अभिलेख है,तो,हमारी कोर्ट में लेकर आए अन्यथा स्थिति में अवैध कब्जा ध्वस्त कराया जाएगा।-मयंक गोस्वामी उप-जिलाधिकारी बिलासपुर

ये भी पढ़ें:- हरदोई: पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज