बहराइच: स्कूटी सवार युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला छावनी बाजार निवासी युवक स्कूटी से रिसिया की तरफ गए थे। देर रात को वापस आते समय अज्ञात वाहन से स्कूटी सवारों की भिड़ंत हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली नगर के …

बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला छावनी बाजार निवासी युवक स्कूटी से रिसिया की तरफ गए थे। देर रात को वापस आते समय अज्ञात वाहन से स्कूटी सवारों की भिड़ंत हो गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला छावनी बाजार निवासी सोनू भाटिया (23) पड़ोसी राजू पारीक के साथ मंगलवार को रिसिया की तरफ स्कूटी से गए थे। रात 10 बजे के आसपास सभी वापस आ रहे थे। दरगाह क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। मौके पर ही सोनू भाटिया की मौत हो गई। जबकि राजू पारीक घायल हो गए। गंभीर हालत में राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें-योगी कैबिनेट के मंत्री दिनेश खटीक देंगे इस्तीफा! अमित शाह से मिलेंगे ‘नाराज’ जितिन प्रसाद

संबंधित समाचार