पीलीभीत: दहेज न मिला तो विवाहिता को उतारा मौत के घाट, जहर देने का लगा आरोप
पीलीभीत/ललौरीखेड़ा, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। विवाहिता के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर जब परिजन पहुंचे तो वहां शव मिला, ससुरालिए भाग चुके थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। जहानाबाद …
पीलीभीत/ललौरीखेड़ा, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। विवाहिता के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर जब परिजन पहुंचे तो वहां शव मिला, ससुरालिए भाग चुके थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। जहानाबाद पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव उझैनिया रंपुरा के रहने वाले राममूर्तिलाल पुत्र दाताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सीमा (25) की शादी चार मार्च 2015 को खमरिया पुल के रहने वाले अविनाश से हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। इसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती।
मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया जाता। कई बार मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर बातचीत कर सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन दहेजलोभी ससुराल वाले नहीं माने। 19 जुलाई क सुबह करीब 10 बजे ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। दोपहर करीब एक बजे मायके वालों को इसकी जानकारी हुई तो वह एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां सीमा मृत हालत में मिली। ससुराल वाले वहां से भाग चुके थे।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहानाबाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता से मिली तहरीर पर पति अविनाश, ससुर दुर्गाप्रसाद, सास देवकी, डल्लो देवी, विक्रम, पंकज, अर्चना के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: टैक्स प्रणाली का सारा बोझ आम जनता वहन करेगी!- सांसद वरुण गांधी
