देहरादून: हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूटा, दहशत में लोग…देखें वीडियो
देहरादून, अमृत विचार। पहाड़ों में बरसात के बीच हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूटने की खबर आ रही है। फिलहाल किसी नुकसान या बड़ी घटना की अभी तक कोई खबर नहीं है। फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ाव घांघरिया के पास कजिला में हिमखंड टूटने से पहाड़ दरका है जिसका वीडियो सोशल मीडिया …
देहरादून, अमृत विचार। पहाड़ों में बरसात के बीच हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूटने की खबर आ रही है। फिलहाल किसी नुकसान या बड़ी घटना की अभी तक कोई खबर नहीं है। फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ाव घांघरिया के पास कजिला में हिमखंड टूटने से पहाड़ दरका है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।
चट्टानों का मलबा सीधे लक्ष्मण गंगा नदी में समा रहा है इसी के पास नदी के दूसरे छोर पर घांघरिया गांव है। जहां मलबे की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर की तरफ निकल पड़े। बहरहाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका व्यक्त की है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ाव घांघरिया के पास कजिला में हिमखंड टूटने से पहाड़ दरक रहा है और मलबा सीधे लक्ष्मण गंगा में गिर रहा है। Video में देखें…#glacierbroke #uttarakhandnews pic.twitter.com/3XJXoxUI8J
— Neha Bohra (@neha_suyal) July 20, 2022
