रामपुर : आजम खां यूथ ब्रिगेड के नाम से ट्विटर पर फेक आईडी बनाकर दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। आजम खां यूथ ब्रिगेड के नाम से ट्विटर पर फेक आईडी बनाकर पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में गलत शब्द बोलने वालों के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई है। इस मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में धमकी भरे पोस्ट से …

रामपुर, अमृत विचार। आजम खां यूथ ब्रिगेड के नाम से ट्विटर पर फेक आईडी बनाकर पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में गलत शब्द बोलने वालों के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई है। इस मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में धमकी भरे पोस्ट से समाज में अराजकता भय व्याप्त करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में गलत शब्द बोलने वालों के टुकड़े-टुकड़े करने की दी गई है धमकी
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसपी को पत्र लिखकर धमकी देने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि मोहम्मद आजम खां के नाम से कोई भी आजम खां यूथ ब्रिगेड अस्तित्व में नहीं है और न ही कभी अस्तित्व में रही है। कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मोहम्मद आजम खां के नाम से एक फेक पेज एकाउंट ट्विटर हैंडल पर बना रखा है जिसकी जानकारी हुई है। असामाजिक तत्वों द्वारा छह जून 2022 को फेक एकाउंट से एक पोस्ट ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई।

फेक आईडी पर कहा गया है कि कोई हमें क्या कहता है लेकिन हमारे प्यारे नबी मोहम्मद साहब को गलत शब्द कहेगा उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि यह पोस्ट जानबूझकर कुछ शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में अशांति फैलाकर दो धर्मो के लोगों के बीच दंगा करवाने तथा देश और प्रदेश का माहौल खराब करने के उद्देश्य से पोस्ट किया गया है। मांग है कि इस मामले में जांच करवाकर शरारती और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि, कोई गलत बात और न फैलाए। ट्विट हैंडल पर हुई पोस्ट की स्क्रीन शॉट भी एसपी को भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: स्कूली वैन से सड़क पर गिरे चार बच्चे, एक छात्रा की मौत

संबंधित समाचार