हल्द्वानी: चिकित्साधिकारी पति पर संगीन आरोप, ससुरालियों पर कराया केस
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज के लिए चिकित्साधिकारी पति पर महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप ससुरालियों पर भी गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी व परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से श्रीरामपुरम मोहद्दीपुर कोबरा हाउस गोरखपुर की रहने वाली दीपा रावत पुत्री भूपाल सिंह बृजवाल की शादी वर्ष …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज के लिए चिकित्साधिकारी पति पर महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप ससुरालियों पर भी गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने चिकित्साधिकारी व परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से श्रीरामपुरम मोहद्दीपुर कोबरा हाउस गोरखपुर की रहने वाली दीपा रावत पुत्री भूपाल सिंह बृजवाल की शादी वर्ष 2006 में देव बिहार मल्ली बमौरी निवासी कैलाश सिंह रावत पुत्र धर्म सिंह रावत के साथ हुआ था। उस समय कैलाश पिथौरागढ़ देवस्थल एसएडीएम में चिकित्साधिकारी की पद पर तैनात थे। आरोप है कि शादी के एक साल बाद पति गलत संगत में पड़कर शराब पीने लगा और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा।
उसके चरित्र पर शक कर कई बार सिगरेट से जलाया। आरोप है कि पति, सास इन्द्रावती देवी व जेठ महेरवान सिंह रावत ने उसके पिता व भाई के सामने मारपीट की। उसका स्त्री धन और दोनो बच्चों को जबरन पास रख लिया और 17 दिसंबर 2017 को मायके जाने पर विवश कर दिया। अब आरोपी दीपा व मायके वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
दीपा ने पति के फौजी दोस्त मनोहर सिंह निवासी ग्राम तेजम पिथौरागढ़ पर भी जान की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस महा निरीक्षक, गोरखपुर जोन को तहरीर सौंपी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया।
