रायबरेली: सम्भागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदायूं और बिजनौर की टीम अव्वल
रायबरेली। केंद्रीय विद्यालय में आज चल रही तीन दिवसीय सम्भागीय खेलकूद प्रतियोगिता वालीबाल में दूसरे दिन बदायूं और बिजनौर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर -14 एवं अंडर-17 बालक वर्ग के अंतर्गत विभिन्न टीमों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग …
रायबरेली। केंद्रीय विद्यालय में आज चल रही तीन दिवसीय सम्भागीय खेलकूद प्रतियोगिता वालीबाल में दूसरे दिन बदायूं और बिजनौर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर -14 एवं अंडर-17 बालक वर्ग के अंतर्गत विभिन्न टीमों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों की टीमें प्रतिभागिता कर रहीं हैं।
अंडर –17 और अंडर-14 बालक वर्ग के दूसरे दिन लीग मैचो मे पहला मैच केंद्रीय विद्यालय बदायूं एवं एएमसी लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय बदायूं की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय रायबरेली एवं केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिजनौर के बीच खेला गया ,जिसमें केंद्रीय विद्यालय सीआरएलपीएफ बिजनौर की टीम विजयी रही।
अन्य मैचो में एनईआर बरेली ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली और केंद्रीय विद्यालय रक्षा विहार कानपुर ने एएलएमसी लखनऊ को पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग मे सीआरपीएफ बिजनौर ने एनईआर बरेली को 2-0 से पराजित किया ।तथा केंद्रीय विद्यालय रायबरेली ने एनईआर बरेली को 2 –1से पराजित किया। बारिश होने के कारण सभी लीग मैच बेस्ट ऑफ 5 की जगह बेस्ट ऑफ 3 खेले जा रहे है।
पढ़ें-वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पंजाब ने देहरादून को हराकर फाइनल जीता
