गरमपानी: मुनाफे के फेर में यात्रियों की जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। खस्ताहाल सड़कों पर मानक से अधिक यात्री ले कर दौड़ रहे वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन का कतई डर नहीं रह गया है। मुनाफे के फेर में यात्रियों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। गांव को जोड़ने वाली तमाम सड़कें बदहाली का दंश झेल रही है। जगह-जगह स्थिति खतरनाक …

गरमपानी, अमृत विचार। खस्ताहाल सड़कों पर मानक से अधिक यात्री ले कर दौड़ रहे वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन का कतई डर नहीं रह गया है। मुनाफे के फेर में यात्रियों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

गांव को जोड़ने वाली तमाम सड़कें बदहाली का दंश झेल रही है। जगह-जगह स्थिति खतरनाक है। बावजूद वाहन चालक वाहनो में मानक से अधिक यात्री ढो पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। यात्रियों की जिंदगी से भी खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। वाहनो के अंदर ठूंस ठूंस कर यात्रियों को बैठाने के बाद छत में तक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। ऐसे में बदहाल सड़कों पर दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ चुका है। वाहनों में यात्रियों को लटका कर भी ले जाया जा रहा है जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन कर पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दे रहे हैं।

संबंधित समाचार