VIDEO : मुझे कैंसर है…जो बाइडेन के बयान पर मची हलचल, व्हाइट हाउस ने दी सफाई
वाशिंगटन। सोशल मीडिया पर बुधवार (20 जुलाई) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक भाषण की क्लिप वायरल हो गई, जिसमें वह कह रह थे कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद जैसे ही उनके बयान से पूरी दुनिया में हलचल मच गई। हालांकि बाद में उनके इस भाषण को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से …
वाशिंगटन। सोशल मीडिया पर बुधवार (20 जुलाई) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक भाषण की क्लिप वायरल हो गई, जिसमें वह कह रह थे कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद जैसे ही उनके बयान से पूरी दुनिया में हलचल मच गई। हालांकि बाद में उनके इस भाषण को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई दी गई कि उन्हें कैंसर नहीं है, वह अपने पिछले डायग्नोसिस की बात कर रहे थे।
Did Joe Biden just announce he has cancer?
“That’s why I — and so damn many other people I grew up with — have cancer.” pic.twitter.com/lkm7AHJATX
— RNC Research (@RNCResearch) July 20, 2022
जो बाइडेन बुधवार को ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बारे में भाषण दे रहे थे, जिसमें वह अपने गृहनगर के पास तेल रिफाइनरियों से उत्सर्जन के प्रभावों का वर्णन कर रहे थे। बाइडेन ने कहा, ‘पैदल चलने की जगह मेरी मां हमें गाड़ी से लेकर जाती थी। गाड़ी की खिड़की पर चिपके तेल को हटाने के लिए हमें वाइपर का इस्तेमाल करना पड़ता था। यही वजह है कि मुझे और मेरे साथ बड़े हुए तमाम लोगों को कैंसर है और इसलिए लंबे समय तक डेलावेयर में कैंसर दर देश में सबसे ज्यादा रही।
वहीं क्लिप ट्विटर पर आई तो कई यूजर्स ने यह जानने की कोशिश की कि क्या यह सच है? एक यूज़र ने ट्वीट किया, ” जो बाइडेन ने अभी कहा कि उन्हें कैंसर है और उन्होंने अपने घर के एक पुरुष सदस्य को महिला के तौर पर संबोधित किया। एक दूसरे यूज़र ने कहा, ” क्या जो बाइडेन को कैंसर है यै भूलने की बीमारी है?” एक और यूज़र ने लिखा, ” मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका कैंसर ठीक हो जाए।
ये भी पढ़ें : ‘ये गलियां, ये चौबारा, यहां आना है दोबारा…’ 75 साल बाद पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला, पुश्तैनी घर देख भर आईं आंखें
