देवरिया में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर उठाया खौफनाक कदम, तीन दिन पहले घर से हुए थे फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम रामपुर बछउर निवासी दीपक यादव(25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम सम्बंध था। प्रेमी युगल एक ही समुदाय के अलग-अलग …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम रामपुर बछउर निवासी दीपक यादव(25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम सम्बंध था।

प्रेमी युगल एक ही समुदाय के अलग-अलग जाति के थे। बताया जाता है कि दोनों के परिजन इस प्रेम सम्बंध से नाराज थे। सूत्रों के अनुसार प्रेमी युगल कुछ दिन पूर्व घर से फरार हो गये थे।

बुधवार देर शाम प्रेमी युगल भटनी-वाराणसी रेल खंड पर गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वाराणसी को जाने वाली भटनी- वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के आगे एक-दूसरे का हाथ थामकर कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रामपुर बछउर गांव के एक युवक व एक युवती का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पढ़ें-बाराबंकी: तीन दिन से लापता प्रेमी युगल का झाड़ियों में मिला शव, युवक के पहले से हैं दो बच्चे, पत्नी है गर्भवती

संबंधित समाचार