रुद्रपुर: आंगनबाड़ी सहायिका से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका के पति पर केंद्र में कार्यरत विधवा सहायिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी ने महिला का वेतन भी ऐंठ लिया। शादी की बात करने व रुपये मांगने पर पीड़िता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका के पति पर केंद्र में कार्यरत विधवा सहायिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है।

आरोप है कि आरोपी ने महिला का वेतन भी ऐंठ लिया। शादी की बात करने व रुपये मांगने पर पीड़िता से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। पीड़िता ने शिकायत करने पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी का आरोप भी लगाया है।

शहर निवासी एक महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रूप में काम करती है। जो कि केंद्र संचालिका के घर पर ही संचालित होता है। महिला के अनुसार संचालिका के पति ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

इस कार्य में आरोपी की पत्नी, बुआ व मां ने भी साथ दिया है। आरोप है कि 12 जुलाई को वह आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पढ़ा रही थी। तो आरोपी सहित यह सभी लोग वहां आ गये और पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार