हरदोई: आश्रय स्थल में गोवंशो के मरने से हड़कंप, सूचना मिलते ही पहुंची एडीएम ने जताई नाराजगी
हरदोई। पशु आश्रय स्थल बावन में गोवंशों के मरने की खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वहां पहुंची एडीएम वंदना त्रिवेदी काफी नाराज हुई। उनका मानना था कि यह लापरवाही का नतीजा है। एडीएम ने अपने सामने ही गोवंशो का अंतिम संस्कार कराया। उनकी नाराजगी जाहिर कर रही थी कि बीडीओ, …
हरदोई। पशु आश्रय स्थल बावन में गोवंशों के मरने की खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वहां पहुंची एडीएम वंदना त्रिवेदी काफी नाराज हुई। उनका मानना था कि यह लापरवाही का नतीजा है। एडीएम ने अपने सामने ही गोवंशो का अंतिम संस्कार कराया। उनकी नाराजगी जाहिर कर रही थी कि बीडीओ, प्रधान, सेक्रेटरी और केयर टेकर पर गाज गिर सकती है।
गुरुवार की सुबह बावन ब्लाक मुख्यालय के पास बने पशु आश्रय स्थल में गोवंशो के मरने की खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही बजरंग दल से जुड़े लोगों में नाराज़गी घर करने लगी। आनन-फानन में एडीएम वंदना त्रिवेदी और तहसीलदार सदर डॉ. प्रतीत तिवारी ने मौके पर पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु आश्रय स्थल पर खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बताया गया कि गोवंश कई दिन पहले ही मर गए थे।
लेकिन उनका अंतिम संस्कार नही किया गया। इस एडीएम ने अपने सामने गड्ढे खुदवाकर गोवंशो का अंतिम संस्कार कराया। एडीएम ने पशु चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ, प्रधान सेक्रेटरी और केयर टेकर के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही। इस मौके पर नवनीत शुक्ला, रामचन्द्र कश्यप महादेव, कमलेश सुनार, विकास कश्यप, अंकित यादव, शकूर खान, नौशाद खान, पप्पू मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बदायूं: कुंवरगांव में घर के अंदर गोवंश की हत्या, छह गिरफ्तार
