आज यूपी में हो सकती है गरज के साथ भारी बारिश, जानें- अपने शहर का ताजा अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में आज शुक्रवार को भारी बारिश संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जगहों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मौसम केंद्र लखनऊ ने शुक्रवार को यूपी के शामली, बागपत, बुलंदशहर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, …

लखनऊ। यूपी में आज शुक्रवार को भारी बारिश संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जगहों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम केंद्र लखनऊ ने शुक्रवार को यूपी के शामली, बागपत, बुलंदशहर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा बांदा, फतेहपुर, औरैया, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, संत, रविदास नगर, प्रतापगढ़, जालौन, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर के साथ-साथ 38 जिलों में बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने का अंदाजा जताया है।

पढ़ें-यूपी: मुख्यमंत्री योगी के ‘एक्शन’ के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग में तबादलों का खेल भी जारी

संबंधित समाचार