योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कब से मिलेगा एरियर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सूबे के हजारों कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का फैसला लिया है। जो सरकारी कर्मचारी हैं उनको …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सूबे के हजारों कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का फैसला लिया है। जो सरकारी कर्मचारी हैं उनको महंगाई भत्ता और रिटायर्ड कर्मचारियों को महंगाई राहत दी है।

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 1 जनवरी, 2022 के प्रभाव से बढ़ाया गया है इसलिए सबको एरियर भी मिलेगा। आदेश के हिसाब से जनवरी से जून कुल छह महीने का एरियर भी जुलाई की बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन के साथ अगस्त मे आएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।” आगे लिखा गया कि ”यूपी सरकार अपने कार्मिकों को परिवार का हिस्सा मानती है। इसी प्रकार का भाव कर्मचारियों को आम जनता के प्रति रखना चाहिए, जिससे आम जनमानस को शासन की सुविधाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।”

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए को 28% से बढ़ाकर 31% करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कब से मिलेगा एरियर

संबंधित समाचार