नैनीताल: सीबीएसई में 10वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल नगर में सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। यहां के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रज्वल दुर्गापाल 98.2 अंकों के साथ पहले, आयुष्मान शर्मा 96.2 अंकों के साथ दूसरे तथा सुयश कुमार 95.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल नगर में सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। यहां के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रज्वल दुर्गापाल 98.2 अंकों के साथ पहले, आयुष्मान शर्मा 96.2 अंकों के साथ दूसरे तथा सुयश कुमार 95.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां के कुल 134 छात्रों में से 44 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं।
बिड़ला विद्या मंदिर के यशवर्धन 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, रोहन गुप्ता 97.8 अंकों के साथ दूसरे और उज्जवल प्रकाश 97.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कुल 142 में से 57 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं।
मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की सुहानी सिंह 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, प्रिया नेगी 96.8 अंकों के साथ दूसरे तथा अनुप्रिया कुशवाह 96.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
सनवाल स्कूल में 93 प्रतिशत अंकों के साथ अर्ष सैफी पहले, 92.2 अंकों के साथ यशदीप तिवारी दूसरे तथा 90.6 अंकों के साथ अब्दुल हसन तीसरे स्थान पर रहे। कुल 80 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
लौंगव्यू पब्लिक स्कूल के निर्भय त्रिपाठी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, अभिनव मेहरा ने 95.2 फीसदी अंक हांसिल कर दूसरा तथा आयुष बिष्ट ने 88.4 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। 15 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक हांसिल किए हैं।
सेंट जेवियर के मारूफ सिद्दीकी 90 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अलीफद 89 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा आरीज 88 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। राधा चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा काजल जलाल ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है।
