लखनऊ: कार व ट्रैक्टर में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीबीडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फैजाबाद रोड पर किसान पथ पर उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पूरी ट्रॉली सहित पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवकों को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों …

लखनऊ। बीबीडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फैजाबाद रोड पर किसान पथ पर उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पूरी ट्रॉली सहित पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों युवकों को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जानकारी देते हुए बीबीडी कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि गत बाराबंकी के बेहटा गांव का निवासी गयादीन और लखौरा गांव निवासी राजेंद्र यादव लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी मित्रसेन वर्मा का ट्रैक्टर लेकर गंगागंज जा रहे थे।

किसान पथ पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया और दोनों नीचे दब गये। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, पर राजेंद्र यादव ने बीच में ही दम तोड़ दिया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: रोड पार कर रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा

संबंधित समाचार