बहराइच: खेत में मवेशी जाने को लेकर वृद्ध की लाठियों से पिटाई, लहूलुहान
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम होलीपुरवा गांव में शनिवार की सुबह खेत में मवेशी जाने के विवाद में विपक्षियों ने लाठी डंडे से बुजुर्ग की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। खैरीघाट थाना …
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम होलीपुरवा गांव में शनिवार की सुबह खेत में मवेशी जाने के विवाद में विपक्षियों ने लाठी डंडे से बुजुर्ग की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा होली पुरवा गांव निवासी भोंदू पुत्र बिहारी उम्र 70 वर्ष का मवेशी विपक्षी बदलू के खेत में चला गया था। आरोप है कि भोंदू मवेशी को खेत से बाहर निकल रहा था तभी विपक्षी बदलू और भगवान गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे से हमला कर बुजुर्ग को लहूलुहान कर दिया।आस पास के लोगों ने दौड़कर बुजुर्ग को विपक्षियों के चंगुल से छुड़ाया।पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।घायल बुजुर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पढ़ें-शाहजहांपुर: पुलिस का दावा, सीढ़ी गैंग के सरगना समेत सात बदमाश गिरफ्तार
