समाजवादी पार्टी का फाइनल जवाब ! शिवपाल जी आप आजाद हैं, जहां जाना चाहें वहां जाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आख़िरकार शनिवार को अपना रुख साफ़ कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पत्र साझा किया। जिसमें लिखा है कि शिवपाल यादव जी अगर आपको लगता है कि आपको कहीं और ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आख़िरकार शनिवार को अपना रुख साफ़ कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पत्र साझा किया। जिसमें लिखा है कि शिवपाल यादव जी अगर आपको लगता है कि आपको कहीं और ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

बता दें कि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के विधायक, यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष हैं। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रसपा के अध्यक्ष और चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की थी और गठबंधन किया था।

शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर सम्मान ना देने का आरोप लगाया था। अब सपा ने चाचा को शिवपाल लिखकर जवाब दिया है। इसके बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में सपा की ओर से हुई क्रॉस वोटिंग पर दावा किया था कि वह उनकी चिट्ठी के कारण हुआ है। उन्होंने दावा किया था कि उनकी चिट्ठी के असर के कारण सच्चे समाजवादियों ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था।

ये भी पढ़ें : फुल एक्शन मोड में अखिलेश यादव, 6 मिनट में ही चाचा शिवपाल के बाद राजभर को दिया फाइनल अल्टीमेटम

संबंधित समाचार