रुड़की: बिजली का तार जोड़ने छत में चढे़ युवक को हिस्ट्रीशीटर ने पीटा फिर फायर कर हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। दिनदहाड़े सिविल लाइन क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में एक हिस्ट्रीशीटर ने फायर झोंक दिया। दरअसल हिस्ट्रीशीटर का पारा इसलिए चढ़ गया क्योंकि उसके मकान की छत पर उससे बिना पूछे एक युवक बिजली का तार जोड़ने जा पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामनगर मोहल्ले में इस्लाम का मकान है। इस मकान में …

रुड़की, अमृत विचार। दिनदहाड़े सिविल लाइन क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में एक हिस्ट्रीशीटर ने फायर झोंक दिया। दरअसल हिस्ट्रीशीटर का पारा इसलिए चढ़ गया क्योंकि उसके मकान की छत पर उससे बिना पूछे एक युवक बिजली का तार जोड़ने जा पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामनगर मोहल्ले में इस्लाम का मकान है। इस मकान में एक हिस्ट्रीशीटर खुशनुद त्यागी निवासी ढंडेरा किराए पर रहता है। यहां पर उसकी दूसरी पत्नी और एक बच्चा भी रहता है।

शनिवार को दोपहर एक युवक जाहिद बिजली का तार जोड़ने के लिए खुशनुद त्यागी के मकान के छज्जे पर चढ़ गया। इस बात से नाराज होकर खुशनुद त्यागी ने उसके हाथ से प्लास छीन लिया और उसके चेहरे पर हमला कर दिया। यह देख पास मौजूद बचाने आए एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिस्ट्रीशीटर ने पीट दिया।

इस घटना के बाद जाहिद के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस को मौके से दो खोके भी बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

संबंधित समाचार