हरदोई : पिता के अंतिम संस्कार में गया था किराना व्यापारी, चोरों ने 20 लाख की चोरी को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। किराना व्यापारी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव गया हुआ था। इसी बीच शातिर चोरों ने सुनसान मकान पर धावा बोलते हुए वहां से 20 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर व्यापारी के यहां से सोने-चांदी के ज़ेवर, नगदी और कीमती सामान समेट ले …

हरदोई, अमृत विचार। किराना व्यापारी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव गया हुआ था। इसी बीच शातिर चोरों ने सुनसान मकान पर धावा बोलते हुए वहां से 20 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर व्यापारी के यहां से सोने-चांदी के ज़ेवर, नगदी और कीमती सामान समेट ले गए। व्यापारी के वापस लौटने पर इसका पता चला। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैय्यतगंज निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह किराना व्यापारी है। उसका गांव बिलग्राम कोतवाली का परसोला बताया गया है। ज्ञानेंद्र के पिता गांव पर ही रहते थे,वही उनकी मौत हो गई। किराना व्यापारी अपने मकान में ताला डाल कर परिवार के साथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था। इसी बीच अकेला मकान पा कर चोरों को मौका मिल गया। उन्होंने वहां छत पर पड़ा जाल काट दिया और उसी रास्ते से अंदर दाखिल होते हुए वहां अलमारी और बक्सो के ताले तोड़ कर वहां रखे सोने-चांदी के ज़ेवर,नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।

शुक्रवार की शाम को किराना व्यापारी वापस लौटा, मकान के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था,सारे ताले टूटे थे और ज़ेवर-नकदी वहां से गायब था। व्यापारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि उसके यहां से लगभग 20 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया गया। जानकारी होते ही वहां पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से बातचीत की, साथ ही मामले की गहराई से जांच कर रही है। कस्बे में हुई इस चोरी की खबर सुनते ही वहां के लोग दहशत-ज़दा हो गए। बीच कस्बे से चोरों ने इस तरह की हरकत करते हुए पुलिस और पब्लिक दोनों को खुली चुनौती देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: एसएसवी के प्रधानाचार्य का बयान दर्ज, जांच शुरू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात