अल्मोड़ा: छात्रावास में घुसकर छात्र पर जानलेवा हमला, एसएसपी और डीएम से सुरक्षा की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के न्यू ब्वाइज हास्टल में जबरन घुसे एक उपद्रवी ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्र का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद हास्टल में रह रहे छात्रों में खासा रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुक्रवार की …

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के न्यू ब्वाइज हास्टल में जबरन घुसे एक उपद्रवी ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्र का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद हास्टल में रह रहे छात्रों में खासा रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे एसएसजे विवि के न्यू ब्वाइज हास्टल की दीवार फांदकर कमरा नंबर 202 में रहने वाले अक्षय जोशी से मिलने उसके जान-पहचान का युवक विराट पहुंचा। कुछ समय बाद छात्र अक्षय जोशी व उसके रूम पार्टनर त्रिभुवन बिष्ट ने उसे हास्टल से बाहर जाने को कहा। आरोप है कि इस पर विराट आगबबूला हो गया। उसने त्रिभुवन बिष्ट पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।

हमले में छात्र त्रिभुवन बिष्ट के गले व जांघ पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में लहूलुहान त्रिभुवन को उसके साथी प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए। घटना के बाद विराट को अन्य छात्रों ने हास्टल में बंद कर दिया। हास्टल में बंद विराट ने अपने कुछ साथियों को फोन कर वहां बुला लिया। विराट के साथियों ने छात्रावास के छात्रों व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद विराट को वह अपने साथ ले गए।

चिकित्सकों ने बताया कि गले का घाव अगर ज्यादा गहरा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। घायल की हालत स्थिर है। शनिवार को एसएसजे के न्यू ब्वाइज के छात्र हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे। उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से छात्रों में रोष है। उन्होंने एसएसपी व जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मांग करने वालों में गौरव उप्रेती, मनीष कुमार, अंकित, सूरज चौहान, मनीष कुमार, तरुण शर्मा, कंचन तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, यश चौहान, अभिषेक बिष्ट, राजीव पांडे, राहुल सिंह, दीक्षित त्रिपाठी, अक्षत जोशी, भूपेन्द्र कुमार, कमल सिंह, उमेश सिंह रावत, सुनील जोशी, अमन विश्वकर्मा, जीत सिंह, राहुल सिंह, मयंक, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

न्यू ब्वाइज हास्टल में एक उपद्रवी ने छात्रावास में घुसकर छात्र को घायल किया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस घटना की पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। – डॉ. नवीन भट्ट, वार्डन न्यू ब्वाइज हास्टल, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा

संबंधित समाचार