लखीमपुर-खीरी: अनियंत्रित होकर स्वीट्स हाउस में खुसी कार, चालक की मौत
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। एक कार मेला मैदान रोड पर स्थित सुदामा स्वीट्स हाउस में अनियंत्रित होकर घुस गए। हादसे में कार चला रहे लखनऊ के गोमती नगर निवासी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। मेला मैदान रोड पर धर्म …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। एक कार मेला मैदान रोड पर स्थित सुदामा स्वीट्स हाउस में अनियंत्रित होकर घुस गए। हादसे में कार चला रहे लखनऊ के गोमती नगर निवासी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। मेला मैदान रोड पर धर्म कांटे के पास सुदामा स्वीट्स हाउस की दुकान है। रात में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कार चला रहा सुलभ आवास गोमतीनगर विस्तार निवासी सर्वेश कुमार वर्मा (30) की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि गनीमत यह रही कि रात का वक्त होने के कारण दुकान बंद थी और सड़क पर सन्नाटा पसरा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पहाड़ों पर बारिश, तराई में नदियों ने बढ़ाई आफत
