अब BJP के साथ जा सकते हैं सुभासपा प्रमुख! इन फैसलों से मिल रहे संकेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा के साथ ‘गठबंधन’ के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के दूसरे गठबंधन में जाने की हल-चल तेज हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुई कुछ घटनाओं ने ये संकेत दिए कि बीजेपी और सुभासपा का गठबंधन हो सकता है। जब सीएम योगी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू के …

लखनऊ। सपा के साथ ‘गठबंधन’ के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के दूसरे गठबंधन में जाने की हल-चल तेज हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुई कुछ घटनाओं ने ये संकेत दिए कि बीजेपी और सुभासपा का गठबंधन हो सकता है।

जब सीएम योगी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू के लिए रात के भोजन का प्रबंध किया गया। इस भोज में ओपी राजभर भी शामिल हुए थे। सुभासपा प्रमुख के बीजेपी के करीब जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद सपा और अखिलेश यादव पर खुल कर जुबानी हमले किए। बीजेपी सरकार की तरफ से राजभर को वाई केटगरी की सिक्यूरिटी देने का फैसला किया गया।

सुभासपा प्रमुख को ये सिक्यूरिटी मिली तो उन्होंने सीएम योगी को इमानदार और कर्मठ नेता बताया।

पढ़ें-यूपी: 27 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का तोहफा, जुलाई के वेतन में ही मिलेगा बढ़ा हुआ DA

 

संबंधित समाचार