अयोध्या: रालोद के कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली बजाकर किया जीएसटी और महंगाई का विरोध
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी और मंहगाई के विरोध थाली बजा कर किया। शनिवार देर शाम पूर्व जिलाध्यक्ष मंडल मंडल चौधरी रामसिंह पटेल के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जुटे कार्यकर्ताओं ने थाली बजा कर केन्द्र सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया। चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा केंद्र …
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी और मंहगाई के विरोध थाली बजा कर किया। शनिवार देर शाम पूर्व जिलाध्यक्ष मंडल मंडल चौधरी रामसिंह पटेल के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जुटे कार्यकर्ताओं ने थाली बजा कर केन्द्र सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया।
चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा केंद्र सरकार द्वारा खाद्य पदार्थो पर जीएसटी लगाकर आम जनता की थाली से भोजन छीना है। पहली बार दूध, दही, मक्खन, अनाज आदि खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया गया है। भाजपा सरकार देश को मंहगाई की आग में झोंक रही है। प्रदर्शन में जगन्नाथ पटेल, श्रीचंद वर्मा, आसाराम रावत, राम जियावन वर्मा, जितेंद्र प्रताप वर्मा, प्रमोद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : रालोद ने लगाया भाजपा सरकार पर विपक्ष को डराने का आरोप
