बहराइच: पात्र श्रमिकों को उपलब्ध कराएं आयुष्मान गोल्डन कार्ड- डीएम
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बन्धु बैठक की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र श्रमिकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड से अच्छादित किया जाए। श्रम बंधु बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि पात्रता रखने वाले सभी श्रमिकों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना से आच्छादित किया …
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बन्धु बैठक की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र श्रमिकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड से अच्छादित किया जाए।
श्रम बंधु बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि पात्रता रखने वाले सभी श्रमिकों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना से आच्छादित किया जाय। डीएम ने कहा कि अतिमहत्वाकांक्षी योजना से श्रमिकों को जोड़ने हेतु आरोग्य मित्र, जन सुविधा केन्द्रों के संचालकों, उचित दर विक्रेताओं, श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा इस क्षेत्र में कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों तथा स्वैच्छिक संसथाओं से सहयोग प्राप्त किया जाय।
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों की बोर्ड पोर्टल आईडी जनरेट कर लेबर सेस समय से जमा करवायें तथा उसकी फीडिंग का कार्य भी समय अन्तर्गत पूर्ण किया जाय।
बैठक के अन्त में आज़ादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के उद्देश्य से सभागार में मौजूद अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं व्यापारी बन्धुओं के साथ डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा देश भक्ति गीत ‘‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊॅचा रहे हमारा’’ के सामूहिक गान से प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, पीडी डीआरडीए पीएन यादव, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी व अन्य अधिकारी, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा जिला श्रम बन्धु के सदस्यगण मौजूद रहे।
पढ़ें-बरेली: 25 जुलाई से बनेंगे पात्र श्रमिकों के गोल्डन कार्ड
