अयोध्या: छावनी क्षेत्र में मिले तेंदुए के पैरों के निशान, अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। छावनी क्षेत्र में तेंदुए के पदचिन्ह पाए गए हैं, जिसे लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। खास तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह टहलने वाले लोगों के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है। इस संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग की …

अयोध्या। छावनी क्षेत्र में तेंदुए के पदचिन्ह पाए गए हैं, जिसे लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। खास तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह टहलने वाले लोगों के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है। इस संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग की एक टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी यशपाल सिंह की ओर से इस बारे में सोमवार को एक पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार छावनी क्षेत्र फैजाबाद में महात्मा गांधी मार्ग मीरनघाट के समीप किसी जंगली जानवर जिसे लेकर तेंदुए की सम्भावना जताई जा रही है के पदचिन्हों के निशान मिले है। इसके अलावा छावनी क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने भी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। इसे लेकर सतर्कता की अपील जारी की गई है।

अप्रिय घटना से बचा जा सके

मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वन प्रभाग द्वारा जंगली जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए जब तक वह पकड़ा नहीं जाता तब तक कोई भी अकेले व पैदल छावनी क्षेत्र में टहलने एवं आने जाने से परहेज करें। इसके अलावा स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग और छावनी परिषद द्वारा जंगली पशु को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों को भी रात को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं तेंदुए की इलाके में मौजूदगी से लोगों में खौफ छाया है। वार्ड नम्बर एक से पांच और सात तक रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। कैंट थाना पुलिस भी इसे लेकर एलर्ट हो गई है।

पढ़ें-मुरादाबाद : सड़क हादसे में रामपुर के युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

संबंधित समाचार