अयोध्या: पंचायत भवन में DM दिशा श्रीवास्तव ने किसानों को ऊर्जा संरक्षण के दिए टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार के रामपुर सरधा गांव स्थित पंचायत भवन पर यूपी नेडा द्वारा किसानों व संबंधित हितधारकों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षक बलविंदर सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण आवश्यक हो गया है …

अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार के रामपुर सरधा गांव स्थित पंचायत भवन पर यूपी नेडा द्वारा किसानों व संबंधित हितधारकों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षक बलविंदर सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण आवश्यक हो गया है किसान जानकारी के अभाव में इसका सही प्रयोग नहीं कर पाते हैं। प्रशिक्षक अंकित व्यास ने कृषि के क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शशिकांत यादव ने मृदा परीक्षण पर जोर देते हुए हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।

दिशा श्रीवास्तव व प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर ने 20 अग्रणी किसानों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कमलापति दुबे व संचालन प्रदीप सिंह फौजी ने किया। कार्यशाला में पीएन सिंह, अरविंद, सूर्यभान, अखिलेश, आविद, रमजान, रोशन, शिवपुरी, शिव नरायण, वेदप्रकाश, टीडी शर्मा, वीरेन व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पढ़ें-गोरखपुर: माहे मुहर्रम में मनाया जाएगा मुकद्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक

 

संबंधित समाचार