गोरखपुर : प्रेरणा दिवस के रूप मे मनेगी पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि
गोरखपुर, अमृत विचार। देश के महान वैज्ञानिक, मिसाइलमैन के नाम से विख्यात भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में 27 जुलाई को राष्ट्रवादी जनमंच के तत्वावधान में अपराहन गाजी रौजा स्थित अहमद हास्पिटल कैम्पस में वृक्षारोपण के साथ मनाया जायेगा। डा. कलाम की याद में …
गोरखपुर, अमृत विचार। देश के महान वैज्ञानिक, मिसाइलमैन के नाम से विख्यात भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में 27 जुलाई को राष्ट्रवादी जनमंच के तत्वावधान में अपराहन गाजी रौजा स्थित अहमद हास्पिटल कैम्पस में वृक्षारोपण के साथ मनाया जायेगा।
डा. कलाम की याद में लगातार विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होता रहेगा। कार्यक्रम का समापन 31 जुलाई दिन रविवार को बैंक रोड स्थित होटल विवेक में “डा. एपीजे अब्दुल : एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व” विषय पर संगोष्ठी के आयोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. अजीज अहमद होंगे। विशिष्ट अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डा. यूएन पाण्डेय, वरिष्ठ काउंसलर खैरुल बशर एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार उपाध्याय होंगे।
जबकि विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हिफजुर्रहमान अजमल तथा एडवोकेट दिव्येन्दु नाथ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रवादी जनमंच के संयोजक जावेद अंसारी एवं कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के प्रमुख मुर्तजा हुसैन रहमानी ने संयुक्त से दी।
यह भी पढ़ें –गाजियाबाद : सड़क दुघर्टना में चार कांवड़ियों की मौत से प्रशासन में हड़कम्प
