हल्द्वानी: धूप ने छुड़ाए पसीने, सात एमएम दर्ज की गई बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत रही तो दोपहर में निकली चटख धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। सात एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह के मौसम से दो दिन और गर्मी व ठंडक का एहसास रहेगा। उसके बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत रही तो दोपहर में निकली चटख धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। सात एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह के मौसम से दो दिन और गर्मी व ठंडक का एहसास रहेगा। उसके बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश रही तो भाबर क्षेत्र हल्द्वानी में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम रही। सुबह करीब 11 बजे तक मौसम बेहद सुहावना रहा। उसके बाद दोपहर में चटख धूप ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। हालांकि बादल होने से बीच-बीच में धूप की तपन भी कम हुई। बुधवार और गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों में भी रिमझिम बारिश और धूप निकलेगी। मंगलवार को न्यूनतम 26.9 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग

संबंधित समाचार