गोरखपुर : इस रियल कैरेक्टर पर फिल्म बनाएंगे बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव, किया ऐलान
गोरखपुर, अमृत विचार। विश्व के सभी धर्मों की अलख जगाने वाला अद्भुत एवं प्रसिद्ध संगठन धराधाम इण्टर नेशनल के संस्थापक देहदानी डॉ. सौरभ पाण्डेय से प्रभावित होकर उनके जीवन पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक फ़िल्म बनायेंगे जिसमे सौरभ पाण्डेय का किरदार वो खुद करेंगे। ये ऐलान उन्होंने एक मीडिया वार्ता के दौरान किया। बता …
गोरखपुर, अमृत विचार। विश्व के सभी धर्मों की अलख जगाने वाला अद्भुत एवं प्रसिद्ध संगठन धराधाम इण्टर नेशनल के संस्थापक देहदानी डॉ. सौरभ पाण्डेय से प्रभावित होकर उनके जीवन पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक फ़िल्म बनायेंगे जिसमे सौरभ पाण्डेय का किरदार वो खुद करेंगे। ये ऐलान उन्होंने एक मीडिया वार्ता के दौरान किया।
बता दें कि सौरभ पाण्डेय 23 वर्षो से निरन्तर विश्व बंधुत्व साम्प्रदायिक सद्भाव मानवता और साक्षरता की दिशा में किये गये अप्रतिम योगदान के लिए निरन्तर काम कर रहे हैं। सौरभ पाण्डेय और उनकी पत्नी रागिनी पाण्डेय मरणोपरांत देहदान का संकल्प ले चुके है। उनके सौहार्द्र भावना से प्रेरित होकर अभिनेता ने उनके जीवन पर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: सिर्फ पेंटिग ही नहीं मर्म को दर्शा कर सामाजिक ताना-बाना बुनती है शानू की कला
