बरेली: मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के क्योलड़िया में बीती रात आर्या समाज मंदिर पर रहने वाले पुजारी की अचानक मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर तमाम लोग मंदिर जा पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुजारी काफी समय से बीमार थे और वह सांस के मरीज …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के क्योलड़िया में बीती रात आर्या समाज मंदिर पर रहने वाले पुजारी की अचानक मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर तमाम लोग मंदिर जा पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुजारी काफी समय से बीमार थे और वह सांस के मरीज भी थे। रात में उन्हें उल्टी और खांसी होने पर अचानक हालत बिगड़ने पर लोग अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन रास्ते में ही पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें क्योलड़िया के शिव मंदिर पर महंत बाबा रामदास काफी समय से रह रहे थे। बताया जा रहा है बीती रात तीन बजे के करीब बाबा रामदास की तबियत अचानक से बिगड़ने लगी। उनके मुंह से खून बहने लगा और उल्टियां होने लगी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। तो तुरन्त ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मंदिर में पुजारी की मौत से हड़कंप मच गया। तमाम लोग मंदिर पहुंचे और जानकारी ली। कुछ लोग बाबा रामदास की मौत संदिग्ध मान रहे हैं।

जिसको देखते हुए पुलिस ने बाबा के शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में क्योलड़िया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया की पुजारी सांस के मरीज थे। और वह काफी समय से बीमार भी थे। उनकी रात में हालत बिगड़ने की जानकारी मिल रही है। बाबा की मौत किन कारणों से हुई इसके लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्हें अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: क्रेन में हुआ पंचर, कालीबाड़ी पर लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

 

 

संबंधित समाचार