नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी से छह घंटे हुई पूछताछ, बुधवार को ईडी ने फिर बुलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेपर नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार की पूछताछ करीब छह घंटे तक एजेंसी ने पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने उन्हें बुधवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सुबह करीब 11 बजे …

नई दिल्ली। पेपर नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार की पूछताछ करीब छह घंटे तक एजेंसी ने पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने उन्हें बुधवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं।

वह करीब आधे के लिए लंच करने के लिए ईडी दफ्तर से निकलीं और फिर करीब साढ़े तीन बजे वापस पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका ईडी कार्यालय के एक दूसरे कमरे में रुकी हुई थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां से मिल सकें और उन्हें दवाएं आदि मुहैया करा सकें।

सोनिया गांधी से पहली बार 21 जुलाई को इस मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। तब उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे। प्रवर्तन निदेशालय अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है। बता दें कि इसी मामले में राहुल गांधी से भी ईडी 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है।

ये भी पढ़ें – आयकर विभाग ने मारा छापा, 1.4 करोड़ नकद बरामद

संबंधित समाचार