अयोध्या: आकाशीय बिजली से हुई मौत के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, विधायक ने की घोषणा
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत दो गांवों में बिजली गिरने से हुई मौत के मामले में परिवारीजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी। इसकी घोषणा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने की। ग्राम खानपुर निवासी राजित राम निषाद पुत्र जगदेव निषाद (35) की 20 जुलाई को व राजेपुर निवासी कमला …
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत दो गांवों में बिजली गिरने से हुई मौत के मामले में परिवारीजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी। इसकी घोषणा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने की।
ग्राम खानपुर निवासी राजित राम निषाद पुत्र जगदेव निषाद (35) की 20 जुलाई को व राजेपुर निवासी कमला प्रसाद यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव (48) की 22 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी।
इसकी सूचना मिलने पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने राजित राम निषाद व कमला प्रसाद यादव के परिवार वालों से मिलकर दुख दर्द सुना। उन्होंने दोनों लोगों के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अन्य सुविधाएं भी शीघ्र दी जाएंगी।
विधायक ने फोन पर ही एसडीएम सदर से बात करके शीघ्र आर्थिक सुविधा दिलाने की बात कही। परिवार वालों का दुख दर्द सुनकर विधायक ने उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
पढ़ें-लखनऊ : सीएम योगी ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर जताया शोक
