बरेली: 55 दिन बाद साइबर क्राइम सेल की मदद से आए ठगी के 98 हजार रुपये वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब से 55 दिन पहले साइबर अपराधियों ने कबीर दास के खाते से उनके बेटे को भ्रमित कर 98000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। तुरंत ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल को निर्देश दिया। एसएसपी के दिशा निर्देश पर …

बरेली, अमृत विचार। अब से 55 दिन पहले साइबर अपराधियों ने कबीर दास के खाते से उनके बेटे को भ्रमित कर 98000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। तुरंत ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल को निर्देश दिया। एसएसपी के दिशा निर्देश पर साइबर क्राईम सेल ने सफलता हासिल करते हुए ठगों से ठगे गए 98000 रुपये वापस पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्व पंकज जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साईबर सेल को आवश्यक,त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित करते रहे हैं। 2 मई को थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत निवासी कबीर दास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली महोदय को कार्यालय मे शिकायत दर्ज कराई कि उनके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की तथा उनके बच्चे को भ्रमित कर उनकी बैंक खाते, कार्ड की डिटेल्स एवं ओटीपी पूछकर उनके बैंक खाते से 98,000 रूपये निकाल लिये थे।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्व पंकज द्वारा तत्काल साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिसके उपरान्त साईबर क्राईम सेल द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुये तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 26 जुलाई को आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि 98,000 रुपये आवेदक के खाते में वापस करवाये गये।

साइबर अपराध को रोकने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एसएसपी ने साइबर अपराध को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें। जिससे तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा सके और लोग ठगने से बचें।

ये भी पढ़ें- बरेली: घर में ताकाझाकी का विरोध करना पड़ा मंहगा, आरोपियों ने जमकर पीटा

 

संबंधित समाचार