बदायूं: जेल जाने के डर से फंदे पर झूला युवक, 22 जुलाई को पड़ोसी युवती ने लिखाई थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जेल जाने के डर से कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी फैसल अंसारी ने सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में फंदे पर झूल गया। 22 जुलाई को उसके पड़ोस में रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेल जाने के डर से वह दिल्ली भाग गया …

बदायूं, अमृत विचार। जेल जाने के डर से कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी फैसल अंसारी ने सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में फंदे पर झूल गया। 22 जुलाई को उसके पड़ोस में रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेल जाने के डर से वह दिल्ली भाग गया था। मंगलवार को परिजन पुलिस के सामने पेश करने के लिए दिल्ली से बुलाकर लाए थे। बुधवार को सुबह अपने भाई के घर जाकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।

मोहल्ला शहबाजपुर के इमली चौक निवासी फैसल अंसारी पुत्र अफसार उल्लाह खां अपने 5 भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई अरशद लखनऊ, सोहेल मुंबई, तीसरे नंबर के भाई नईम कबूलपुरा और चौथे भाई अजहर केरल में रहते हैं। फैसल अंसारी शहर के एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। 22 जुलाई को मोहल्ला शहबाजपुर निवासी युवती ने कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर देकर फैसल अंसारी पर छेड़छाड़ करने और जबरदस्ती शादी का दवाब बनाने का आरोप लगाया था। बताया कि वह गरीब परिवार की है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह एक स्टोर में नौकरी करके जीवन यापन कर रही है।

आरोप था कि 13 जुलाई को रात 9 बजे स्टोर से निकलते समय फैसल अंसारी ने अश्लील हरकत की थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली सदर में फैसल अंसारी पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस के पकड़ने के डर से फैसल अंसारी अपने दोस्त के पास दिल्ली चला गया था। उसके पकड़ने के लिए पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। जिसके चलते परिजन दिल्ली से फैसल अंसारी को मंगलवार को बदायूं लाए। कहा था बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर करा देंगे। फैसल अंसारी जेल जाने से डर गया।

बुधवार को सुबह कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में अपने भाई सोहेल के घर पहुंचा। मकान की दुकान में फंदे पर झूल गया। सोहेल की पत्नी चांदनी ने परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंच गए। हंगामा शुरू हो गया। कोतवाली सिविल लाइन और सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मृतक के भाई नईम ने बताया कि वह अपनी पत्नी आसमां के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें शव नहीं देखने दिया और मारपीट की। बताया कि वह युवती फैसल अंसारी से लाखों रुपये ले चुकी है। और रुपये की मांग कर रही थी। आरोप लगाया कि रुपये देने से मना करने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: असामाजिक तत्वों ने खंडित की हनुमान जी की मूर्ति, पुलिस ने नहीं उठाई जांच करने तक की जहमत

 

संबंधित समाचार